नवयुवक को रोजगारपरक कौशल (Skill Training) और आर्थिक सहायता मिलेगी। मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना (Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana – MMSKY) सञ्चालन करने वाली है। इस योजना के तहत राज्य के युवाओं को, जो 18 से 29 वर्ष के हैं, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों और उद्योगों में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (On-the-Job Training) दी जाएगी और साथ ही हर माह ₹8,000 से ₹10,000 तक का स्टाइपेंड (Stipend) मिलेगा।
12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक (Graduate) पास युवाओ को उद्योग-आधारित कौशल सीखने के साथ कमाई करने क अवसर हैं, इस लेख में सीखो-कमाओ योजना की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता, योग्यता से संबंधित सारी जानकारी मिलेगी।
Seekho Kamao Yojana 2026 की जानकारी
Seekho Kamao Yojana की स्टाइपेंड दर
सीखो-कमाओ योजना के तहत युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर स्टाइपेंड मिलेंगे। 12वीं पास (12th Passed) को ₹8,000 प्रति माह, आईटीआई पास (ITI Passed) को ₹8,500 प्रति माह, डिप्लोमा पास (Diploma Holders) को ₹9,000 प्रति माह, और स्नातक / स्नातकोत्तर (Graduate / Post Graduate) को ₹10,000 प्रति माह मिलेंगे।
Seekho Kamao Yojana की लाभ
सीखो-कमाओ योजना के तहत युवाओं को सबसे बड़ा लाभ मिलेगा की उन्हें किताबी ज्ञान के साथ साथ वास्तविक औद्योगिक माहौल में आधुनिक तकनीकों पर काम करने का अनुभव मिलेगा। 1 वर्ष का प्रशिक्षण सम्पूर्ण होने पर मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा अधिकृत प्रमाण पत्र मिलेगा। रोजगार का अवसर मिलेगा। इंजीनियरिंग, आईटी, बैंकिंग, होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, मीडिया, स्वास्थ्य सेवा और ऑटोमोबाइल जैसे 46 सेक्टरों में 703 से अधिक कोर्स उपलब्ध हैं।
Seekho Kamao Yojana के लिए पात्रता
सीखो-कमाओ योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक कुछ पात्रता होना अनिवार्य है।
- सबसे पहले आवेदक का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक/स्नातकोत्तर होनी अनिवार्य है।
- आवेदक की समग्र आईडी (Samagra ID) होनी चाहिए और साथ में आधार ई-केवाईसी होना चाहिए।
- आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और उसमें डीबीटी (Direct Benefit Transfer) सक्रिय होना चाहिए।
Seekho Kamao Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
सीखो-कमाओ योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
- मध्य प्रदेश की समग्र सदस्य आईडी (Samagra ID – E-KYC के साथ)
- 12 अंकों का आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक)
- 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता (आधार डीबीटी इनेबल)
Seekho Kamao Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे
सीखो-कमाओ योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए आवेदक निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

- सबसे पहले आवेदक को ब्राउज़र में ऑनलाइन पोर्टल mmsky.mp.gov.in ओपन करे।
- इसके बाद सामने होमपेज पर मुख्य मेन्यू में अभ्यर्थी पंजीयन (Candidate Registration) पर क्लिक करें।
- योजना से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें, चेकबॉक्स पर टिक करें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
- इसके बाद 9 अंकों की समग्र सदस्य आईडी भरें और कैप्चा भरकर ओटीपी भेजें पर क्लिक करें।
- समग्र से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके सत्यापन पूरा करें।
- समग्र ई-केवाईसी के माध्यम से अपना जानकारी भरे।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करे।
- अब पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी प्रोफाइल 100% पूरी करें।
FAQ’s
सीखो कमाओ योजना में क्या काम करना पड़ेगा?
सीखो-कमाओ योजना के तहत आवेदक को अलग-अलग कंपनियों में काम सीखते हुए काम करना होता है।
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना कब शुरू हुई थी?
सीखो-कमाओ योजना का आरम्भ जून 2023 में हुई थी।
सीखो कमाओ योजना में कितने कोर्स हैं?
इस सीखो-कमाओ योजना के तहत 700 से ज्यादा कोर्स है।