PM SVANidhi Yojana 2026: बिना गारंटी के  स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा ₹50,000 तक लोन! जानें आवेदन प्रक्रिया, लाभ

PM SVANidhi Yojana 2026: देश में स्ट्रीट वेंडर्स यानी रेहड़ी-पटरी, ठेला, छोटी दुकन या सड़क किनारे समान/सेवा बेचने वाले भाइयो के लिए सरकार ने आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) योजना शुरू की है। इस योजन के तहत व्यवसाय शुरू करने या जिनका पहले से उनको और भी बड़ा बनाना है तो सरकार लोन देगी बिना किसी गारंटी के। 

इस PM SVANidhi Yojana का आरम्भ 1 जून 2020 को हुआ था। इस योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को व्यवसाय शुरू करने के लिए बिना गारंटी के लोन देना। इस योजना के तहत पहला लोन ₹15000 दूसरा लोन ₹25000 और तीसरा लोन ₹50000 तक का है। आज के इस लेख में आपको PM SVANidhi Yojana ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज, स्टेटस चेक और क्रेडिट कार्ड सुविधा की संपूर्ण जानकारी बताएंगे। 

PM SVANidhi Yojana 2026: Overview 

विवरणजानकारी
योजना का नामपीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi)
संबंधित मंत्रालयआवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार
आधिकारिक पोर्टलpmsvanidhi.mohua.gov.in
प्रथम चरण लोन राशि₹15,000 तक (अवधि: 12 महीने)
द्वितीय चरण लोन राशि₹25,000 तक (अवधि: 18 महीने)
तृतीय चरण लोन राशि₹50,000 तक (अवधि: 36 महीने)
ब्याज सब्सिडीसमय पर भुगतान पर 7% सालाना सब्सिडी
योजना की अंतिम तिथि31 मार्च 2030
आवेदन शुल्कबिल्कुल मुफ्त (Zero Fee)

PM SVANidhi Yojana 2026 Latest Update

इस PM SVANidhi Yojana 2026 में अनेक बदलाव हुए हैं। यह योजना 31 मार्च 2030 तक वैध रहेगी और इस योजना को शहरी क्षेत्रों से जनगणना नगर, शहरी संकुलन, शहर के बाहरी इलाके तक बढ़ाने का प्रावधान किया है।

योजना के अनुसार Loan Structure इस प्रकार हैं:

  • पहला किश्त ₹15,000 तक 
  • दूसरा किश्त  ₹25,000 तक 
  • तीसरा किश्त ₹50,000 तक 

इस योजना के लाभार्थी समय के भीतर Loan किश्त चुकाते है तो उनको UPI-linked RuPay Credit Card की सुविधा मिलेगा जिसकी ₹30,000 तक की सीमा होगी। जो भी वेंडर्स डीटेल माध्यम से पेमेंट लेंगे उनको सालाना ₹1600 तक का कैशबैक/इंसेंटिव दिया जायेगा। 

PM SVANidhi Yojana 2026: लोन की दर, ब्याज सब्सिडी और पुनर्भुगतान की शर्तें 

इस PM SVANidhi Yojana में ब्याज सब्सिडी और पूर्ण भुगतान के लिए कुछ नियम का प्रावधान है। लाभार्थी को लोन के लिए बैंक में किसी भी प्रकार की संपत्ति या सामान गिरवी रखने की कोई जरूरत नहीं है। इस योजना के तहत जो भी लाभार्थी लोन के सभी क़िस्त को निर्धारित समय से पहले भुगतान करते है तो 7% प्रतिवर्ष की दर से सब्सिडी सीधे बैंक खाते में आएगा।

PM SVANidhi Yojana 2026 के लिए पात्रता 

PM SVANidhi Yojana का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता होना अनिवार्य है : 

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक शहरी या शहरी स्थानीय निकाय के क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी, ठेला, फेरी, सब्जी फल विक्रेता, चाय-नाश्ता, पान की दुकान जैसे कार्य करने वाला हो।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास नगर निकाय (ULB) द्वारा जारी बेंडिंग सर्टिफिकेट (CoV) या पहचान  पत्र (Identity Card) होना चाहिए।
  • अगर आवेदक का नगर निकाय के सर्वे में नाम छूट गया हो तो आवेदक सिफारिश पत्र (Letter of Recommendation-LoR) बनवाकर भी आवेदन कर सकता है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का आधार कार्ड उसके मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है। 

PM SVANidhi Yojana 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज 

पीएम सम्मन निधि योजना 2026 का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता होना अनिवार्य है : 

  • मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड 
  • वेंडिंग सर्टिफिकेट (CoV)/सिफारिश पत्र (LoR)
  • सक्रिय बैंक खाता पासबुक 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • सक्रिय मोबाइल नंबर (OTP सत्यापन के लिए) 
  • पहचान पत्र 
  • राशन कार्ड 
  • वोटर आईडी 
  • पैन कार्ड 

PM SVANidhi Yojana 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

PM SVANidhi Yojana में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करना होगा:

PM Svanidhi Yojana 2026 Process
PM Svanidhi Yojana 2026 Process
  • सबसे पहले आवेदक योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर Apply for Loan पर क्लिक करे। 
  • इसके लॉगिन करे आधार से ई-केवाईसी कर लें। 
  • इसके बाद वेंडर श्रेणी चुने और आवेदन फॉर्म भर ले। 
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें। 

PM SVANidhi Application Status 2026 कैसे Check करें?

  • सबसे पहले PM SVANidhi के ऑफिशियल पोर्टल के होमपेज पर जाएं।
  • इसके बाद Know Your Application Status पर क्लिक करें।
  • अपना Application ID या मोबाइल नंबर दर्ज करें। फिर कैप्चा भर करके आगे बढ़े। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन की वर्तमान स्थिति (Submitted, Under Review, Sanction या Disbursed) सामने दिखाई देगी।

FAQ’s

Q. पीएम स्वनिधि योजना में ब्याज सब्सिडी कितनी मिलती है?

इस योजना के तहत लाभार्थी समय सीमा पर क़िस्त चुका देते हैं तो 7% की दर से सालाना व्याज मिलता है। 

Q. PM SVANidhi Yojana में पहली बार में कितना तक का लोन मिलता है? 

PM SVANidhi Yojana के तहत पहली बार में आवेदक को ₹15,000 तक का लोन 12 महीने के लिए बिना किसी गारंटी के मिलता है।

Leave a Comment