PM Fasal Bima Yojana e-KYC 2026: घर बैठे 5 मिनट में करें e-KYC

PM Fasal Bima Yojana e-KYC 2026: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हमारे किसान भाइयों के लिए प्रमुख योजना है, जिसके तहत सरकार किसान को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान पर आर्थिक मदद करती है। इस योजना के तहत सभी पंजीकृत किसानों के लिए बड़ी खबर है। 

अब पंजीकृत किसान भाइयों को PM Fasal Bima Yojana e-KYC 2026 पूरा करना महत्वपूर्ण हो गया है। अगर किसी किसान भाई ने e-KYC को पूरा नहीं किया तो वो इस योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं। 

आज के इस लेख में PM Fasal Bima Yojana e-KYC ऑनलाइन पोर्टल, e-KYC से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी को विस्तार पूर्वक समझते हैं। 

PM Fasal Bina Yojana e-KYC 2026 की जानकारी 

विवरणजानकारी
योजना का नामप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)
नोडल मंत्रालयकृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार
लाभार्थीपात्र किसान, जिसमें निर्धारित शर्तों के तहत tenant/sharecropper भी शामिल हैं
मुख्य पहचानAadhaar आधारित पहचान/सत्यापन
ऑनलाइन सुविधाFarmer Registration, Farmer Login, Application Status आदि
बीमा कवरेजसूखा, बाढ़, चक्रवात, ओलावृष्टि, कीट/रोग तथा निर्धारित अन्य जोखिमों से फसल नुकसान
किसान प्रीमियमखरीफ खाद्यान्न/तिलहन के लिए अधिकतम 2%, रबी खाद्यान्न/तिलहन के लिए 1.5% और वाणिज्यिक/बागवानी फसलों के लिए 5%
हेल्पलाइन14447 – Krishi Rakshak Portal & Helpline
आधिकारिक वेबसाइटpmfby.gov.in

PM Fasal Bima Yojana (PMFBY) 

केंद्र सरकार ने PM Fasal Bima Yojana की शुरुआत किसानों के कल्याण के लिए की थी। इस योजना के तहत सभी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से नष्ट होने वाली फसलों पर किसान भाइयों को आर्थिक मदद प्रदान करना है। खरीफ फसलों के लिए 2%, रवि फसलों के लिए 1.5% और वार्षिक वाणिज्य बागवानी फसलों के लिए 5% प्रीमियम देना होता है, बाकी हिस्सा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

PM Fasal Bima Yojana के लिए ई e-KYC क्यों जरूरी है?

PM Fasal Bima Yojana e-KYC 2026 करना जरूरी है ताकि सही लाभार्थियों को लाभ मिल सके और फर्जी लाभार्थियों को रोका जा सके। योजना का लाभ के रूप मिली रकम सीधे लाभार्थी के आधार लिंक बैंक खाते में के पहुंच सके। एक भूमि खसरा नंबर (Khasra Number) पर एक से अधिक फर्जी बीमा को रोकना।

PM Fasal Bima Yojana 2026 e-KYC के लिए जरूरी दस्तावेज 

किसानो को PM Fasal Bima Yojana e-KYC करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज होने अनिवार्य है जो की निम्नलिखित है। 

  • मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक हो 
  • बैंक पासबुक/IFSC कोड (आधार कार्ड से लिंक)
  • भूमि रिकॉर्ड (खसरा/खतौनी या Record of Right)
  • फसल बुवाई प्रमाण पत्र (Patwari/VLM द्वारा जारी)

PM Fasal Bima Yojana e-KYC ऑनलाइन कैसे करें?

घर बैठे ही अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन e-KYC की प्रक्रिया कर सकते हैं जो कि निमन्लिखित है :

PM Fasal Bima Yojana ekyc Process
PM Fasal Bima Yojana ekyc Process
  • सबसे पहले ब्राउज़र में ऑफिशियल पोर्टल पर आ जाये। 
  • इसके बाद होम पेज पर Farmer Corner ओपन करे। 
  • फिर e-KYC ऑप्शन में Farmer e-KYC/Update Profile लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनकर ले सभी आवश्यक जानकारी भर कर। 
  • आधार नंबर और कैप्चा कोड डादर्ज करे।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर आधार रजिस्ट्रेशन के लिए OTP आएगा। OTP दर्ज करके सबमिट बटन पर Click करे।
  • सत्यापन होने पर स्क्रीन पर e-KYC Successful या Completed दिखेगा।  

पीएम फसल बीमा योजना e-KYC स्टेटस कैसे जाँच करें? 

  • सबसे पहले योजना के आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे। 
  • होम पेज पर Application Status के लिंक पर क्लिक करे।
  • अब एप्लीकेशन नंबर/पॉलिसी और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • Check Status के बटन पर क्लिक करें। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर e-KYC स्टेटस और क्लेम भुगतान की नवीनतम स्थिति दिखाई देगी। 

FAQ’s

Q. PM Fasal Bima Yojana में e-KYC कैसे करे ?

PMFBY में e-KYC ऑनलाइन माध्यम से और अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर किया जा सकता है। 

Q. PMFBY में e-KYC न करे तो क्या होगा ? 

 e-KYC को पूरा न होने पर किसान भाई योजना के लाभ नहीं ले पाएंगे। 

Q. PMFBY में पैसा कैसे मिलता है?

PMFBY के तहत पैसे उन्हें मिलते हैं जो इस योजना से पंजीकृत हैं और जिनकी फसल नष्ट हुई है किसी  प्राकृतिक आपदाओं से। 

Leave a Comment