Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 छात्रो के लिए बहुत बड़ी सौगात लेकर आया है। इस Scholarship के तहत पात्र छात्राओं को उनकी शिक्षा के स्तर के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक कुछ श्रेणियों में ₹25,000, ₹45,000 और अधिकतम ₹60,000 तक की Scholarship मिल सकती है।
इस Scholarship का उद्देश्य है की छात्रों को उनकी पढ़ाई में आर्थिक मदद करना। अगर आप भी इस Scholarship का लाभ लेना चाहते है तो पहले Eligibility और जरूरी Documents की जानकारी समझ लें।
Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27
Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 एक Scholarship प्रोग्राम है। इस Scholarship के तहत आर्थिक समस्या के कारण जो भी छात्राये पढ़ाई नहीं कर पा रही है तो उन्हें आर्थिक मदद देना है। कक्षा 9वीं, 12वीं, Polytechnic Diploma, Graduation और Postgraduation स्तर की सभी पात्र छात्राएं इस स्कालरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं। लेकिन सभी Education श्रेणी में मिलने वाली Scholarship राशि समान नहीं होती। यह छात्रा की पढ़ाई और कोर्स पर निर्भर करता है।
Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 की जानकारी
| जानकारी | विवरण |
| Scholarship का नाम | Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 |
| आवेदन करने के लिए न्यूनतम अंक | 60% |
| परिवार की सालाना आय | ₹6 लाख तक |
| Scholarship राशि | ₹25,000 से ₹60,000 तक |
| आवेदन करने तिथि | 30 October 2026 |
| आवेदन शुल्क | 0/- |
| आवेदन का तरीका | Online |
| Official Website | buddy4study.com/page/aditya-birla-capital-scholarship |
Aditya Birla Scholarship 2026-27 में कितना राशि मिलेगा?
इस स्कॉलरशिप के तहत अलग-अलग छात्राओं को उनकी एजुकेशन श्रेणी के अनुसार स्कॉलरशिप मिलेगी। नियम के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं और Polytechnic Diploma की छात्राओं को अधिकतम ₹25,000 तक की स्कॉलरशिप मिलेगी। वहीं सामान्य Graduation छात्राओं को ₹45,000 तक मिलेगी। कुछ Higher Education और Professional Course की श्रेणियों में अधिकतम ₹60,000 तक Scholarship मिल सकती है।
Aditya Birla Scholarship 2026-27 के लिए योग्यता
इस स्कॉलरशिप का लाभ लेना है तो छात्राओं को कुछ जरूरी शर्तों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले छात्रा का पात्र Category में होना अनिवार्य है।
- छात्रा की पिछली शैक्षणिक परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है।
- स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए छात्रा के परिवार की सालाना आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- कक्षा 9वीं से 12वीं, Polytechnic Diploma, Undergraduate और Postgraduate स्तर की छात्राये इस Scholarship के लिए आवेदन कर सकती हैं।
Aditya Birla Scholarship 2026-27 के लिए जरूरी दस्तावेज
इस Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 में आवेदन करने के लिए योग्य छात्राओं के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है।
- पिछली कक्षा की Marksheet
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- वर्तमान Admission का प्रमाण
- School या College ID
- Bonafide Certificate
- Fees Receipt
- Family Income Proof और Bank Passbook
- Disability Certificate या माता-पिता का Death Certificate
Aditya Birla Scholarship 2026-27 Online आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले Scholarship के Application page पर जाये। वहाँ अपना Account बना ले।
- इसके बाद मांगी गयी सभी जरूरी जानकारी Education Category,अपना नाम, जन्मतिथि, पता, Mobile Number और अन्य Personal Details भरें।
- अब Education Details भरें। इसके बाद Family Income की जानकारी भरें और जरूरत होने पर Income Certificate Upload कर दे।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- सारी जानकारी सही होने के बाद Final Submit कर दें। Form जमा होने के बाद मिलने वाला Reference Number सुरक्षित रख ले।
Aditya Birla Scholarship 2026-27 का Status कैसे Check करें?
Scholarship का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले Application page पर Login करें। इसके बाद My Application Status या Dashboard जैसे विकल्प दिखेगा उसपर क्लिक करे।

अगर अभी कोई भी Update देखने को नहीं मिल रहा है, तो अभी तक आपकी एप्लीकेशन की जांच नहीं हुई है या चल रही है। कुछ दिन बाद फिर से Login करके Status Check करे।
FAQs
Aditya Birla Scholarship में छात्राओं को कितने रुपये मिलेंगे ?
छात्राओं को Scholarship उनकी Education Category के अनुसार मिलेगी। Scholarship की सहायता राशि ₹60,000 तक की है।
Aditya Birla Scholarship की अंतिम तिथि क्या है?
जानकारी के मुताबिक आवेदन करने की आखिरी तिथि 30 अक्टूबर 2026 है।
इस स्कॉलरशिप के लिए परिवार की आय की सीमा क्या है?
आवेदक की सभी स्रोतों से सालाना पारिवारिक आय 6 लाख रुपये से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए।